
हम अपनी जिन्दगी में जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जो हमारे पूरे जीवन क्रम को प्रभावित करती हैं.मै भी अपनी जिन्दगी की ३ बड़ी गलतियाँ आज सबके सामने शेयर करने जा रहा हूँ शायद वो गलतियाँ नहीं हुई होती तो मै आज कुछ और ही होता-
१-पढने में मुझे रूचि है,लेकिन मै कभी तकनीकी क्षेत्र में नहीं जाना चाहता था.घर वाले इंजिनियर बनाना चाहते थे लेकिन मुझे इतिहास और हिंदी से प्रेम था.घर वालों ने ध्यान नहीं दिया और मै कह नहीं पाया,नतीजा मै आज अपना काम कर्तव्य की तरह ही कर पाता हूँ,मुझे बहुत मजा नहीं आता.अगर मै अपने मन की कर पाता तो आज शायद कुछ और होता.
२.एक लड़की शायद जो मुझे बहुत चाहती थी,उसको मै पहचान नहीं पाया.मै हमेशा लोगों से अलग बनने की कोशिश करता रहा.मै कमोवेश एक ऐसी लड़की से आकर्षित हुआ जिसके बारे मे मै सबकुछ जनता था.ये जानते हुए की उसका.......ठीक नहीं है मै उसके सुधरने का इंतजार करते हुए ३ साल बिता दिए.लेकिन जब मुझे अचानक पता चला की जैसे सूरज से बर्फ की बारिश नहीं हो सकती उसी तरह वो नहीं बदल सकती,३ साल से वो वैसी की वैसी है तो दिल को धक्का सा लगा.मै अपने आप को कोशता रहा.मै समझ नहीं पा रहा हूँ की मै क्या करूँ?
३.मै स्वामी विवेकानंद जी से अपने जीवन में सबसे अधिक प्रभावित हूँ.पता नहीं मै मुझे ऐसा क्यूँ लगता है की मै देश-दुनिया में फसने के लिए नहीं बना हूँ.कभी-कभी मुझे इस दुनिया से विरक्ति होने लगती है तो कभी-कभी कर्तव्य बोध होता है और पूज्य माताजी और पिताजी के बारे में सोच कर रूक जाता हूँ.मै एक बार अचानक अपने ऑफिस से हिमालय के लिए निकल गया.मै पंद्रह दिन तक घूमता रहा.फिर अचानक पूज्य माताजी के एक फ़ोन ने मुझे वापस आने पर मजबूर कर दिया.शायद मै वापस नहीं आता तो आज मै कसमकस में खुद को परेशान नहीं कर रहा होता.
8 comments: